फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   engineer hanged himself, had a love marriage six months ago

कानपुर: इंजीनियर ने जान दी, छह माह पहले किया था प्रेम विवाह, छोटे भाई पर बड़े भाई और भाभी को पीटने का आरोप

Tue, 11 May 2021 10:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 May 2021 10:36 PM IST
सार

रजत ने छह माह पहले ही कंपनी में काम करने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इसी वजह से घर वाले दोनों को प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन
engineer hanged himself, had a love marriage six months ago
पति की मौत की खबर सुन बदहवास पत्नी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रायपुरवा तेजाब मिल कैंपस निवासी इंजीनियर रजत गुप्ता (28) ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। शव पंखे के कुंडे से चद्दर के सहारे लटकता मिला। रजत ने छह माह पहले ही कंपनी में काम करने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इसी वजह से घर वाले दोनों को प्रताड़ित करते थे। छोटे भाई ने दोनों से मारपीट भी की थी। ललित कुमार का बड़ा बेटा रजत इंदौर की एक कंपनी में इंजीनियर था। पिछले साल लॉकडाउन में शहर आ गया था। नवंबर में रजत ने कानपुर देहात के राजपुर सुनहरा निवासी शोभा से परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। इसके बाद से परिजन उससे नाराज थे।
विज्ञापन


रजत के साले श्याम विश्नोई का आरोप है कि शादी के बाद रजत के परिजन आए दिन दंपति को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। एक सप्ताह पहले छोटे भाई अनुभव ने भी रजत से मारपीट की थी। बीचबचाव करने पहुंची शोभा को पीटने के बाद घर से निकाल दिया था। इसके बाद रजत शोभा को मायके छोड़ गया था। सोमवार सुबह रजत का शव फंदे पर लटकता मिला। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

पत्नी के सामने हुई पिटाई से क्षुब्ध था रजत
श्याम ने बताया कि लव मैरिज होने के बाद भी रजत के परिवार वालों को दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि घर वाले शादी से नाराज थे। इसके चलते वह बंटवारा करने का दबाव बना रहे थे। इसी बात पर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अनुराग ने रजत और शोभा की पिटाई कर दी थी। आरोप है कि छोटे भाई को डांटने के बजाए रजत की मां, ताऊ और उनके बेटे अनुभव ने अनुराग का ही साथ दिया। इस वजह से वे तनाव में रहने लगे थे। 

पत्नी को फोन कर कहा था, लेने आ रहा हूं
श्याम ने बताया कि रजत ने सोमवार को शोभा को कॉल कर तैयार होने की बात कही थी। कहा था कि वह शोभा को लेने आ रहा है। काफी देर तक इंतजार के बाद भी रजत नही पहुंचा। शोभा ने कई बार रजत के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। देर शाम रजत की आत्महत्या की जानकारी मिली। 

परिजन पूरे दिन छिपाए रहे घटना
रजत का शव सोमवार सुबह ही फांसी से लटका मिला था। इसके बाद भी परिजन पूरे दिन घटना को छिपाए रहे। सोमवार शाम को पुलिस और बेटे के ससुराल वालों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed