फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Energy Saving Campaign in the district top

एनर्जी सेविंग कंपेन में जिला अव्वल

Thu, 15 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 15 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Energy Saving Campaign in the district top
अफसरों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मालूम हो कि ऊर्जा मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से 14 दिसंबर 2015 को ऊर्जा संरक्षण जागरूकता के लिए यूपीसेवएनर्जी.काम नाम का एक वेबपोर्टल लांच किया गया है। पोर्टल ने अप्रैल 2016 से काम करना शुरू किया। अप्रैल से नवंबर तक पोर्टल को खोलने और उसमें पंजीकरण कराने में जनपद हमेशा आगे ही रहा। अंतिम तिथि पर जब गणना की गई तो पोर्टल पर जिले के प्राइमरी, जूनियर और हाईस्कूल के 306662 छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके थे। इसके अलावा ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता को भी सफल बनाने में अफसरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी आधार पर जिले को सूबे में पहला स्थान हासिल हुआ। प्रदेश के अन्य शहर जिसमें कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद जैसे महानगर भी शामिल हैं वहां भी इतनी जागरूकता नहीं देखी गई। महानगरों के छात्र-छात्राएं पोर्टल खोलने और पंजीकरण कराने में काफी पीछे रहे। जिले को टॉप पर बनाए रखने के लिए डीएम, सीडीओ और नेडा पीओ एसडी दुबे की मेहनत रंग लाई। बुधवार को ऊर्जा संरक्षण दिवस पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में यूपीनेडा निदेशक संगीता सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रथम स्थान पाने पर जिले के तीनों अधिकारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

इंसेट-1
पहले पांच स्थान पर रहे जिले
व पंजीकृत बच्चों की संख्या
उन्नाव-306662। इलाहाबाद-270493। सुल्तानपुर-201241। लखनऊ-152520। अमेठी-       145915।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed