{"_id":"62926fea18b7a30cc53aa5e3","slug":"encroachment-remooved-unnao-news-knp6994030119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर कस्बों तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर कस्बों तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
अतिक्रमण से ध्वस्त किए गए सामान को ट्रैक्टर पर लादते नगर पालिका के कर्मी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। डीएम ने 30 मई तक नाला सफाई का अल्टीमेटम दिया है। इसके कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नाले और नालियों पर किए कब्जे हटाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के बाहर अभियान के दौरान दो दुकानदारों में मारपीट भी हो गई। सफीपुर में एक मैरिज लॉन की चहारदीवारी तोड़ दी गई।
शहर में एसडीएम और प्रभारी ईओ सत्यप्रिय सिंह ने सफाई निरीक्षक रश्मि पुष्कर के साथ गांधी नगर तिराहे से गदनखेड़ा खेड़ा तक कब्जे हटवाए। बिना चेतावनी दिए बुलडोजर ने 40 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। अस्पताल की दीवार के बाहर लगी गुमटियों को भी ढहा दिया। जेसीबी से नाला सफाई कराई गई। होर्डिंग भी हटाई गईं। इसमें भेदभाव की बात भी गर्माती रही। मालूम हो कि नगर पालिका में काफी समय से होर्डिंग का ठेका नहीं उठा है। अभियान के दौरान कुछ दुकानदार सामान समेटकर भागने लगे। इस दौरान जिला अस्पताल के बाहर दो दुकानदारों के बीच सामान बदलने पर विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों को अलग किया।
नाले के ऊपर बने निर्माण को ढहाया
बीघापुर। नगर पंचायत बीघापुर में तहसीलदार दिलीप कुमार व अधिशासी अधिकारी राजेश दुबे के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। नागेश्वर रोड पर नाले पर बनाए गए निर्माण को ढहा दिया गया। बीघापुर बस स्टॉप से लेकर पार्वती बालिका विद्यालय तक नाले पर बनाए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
रेहड़ी, गुमटी वाले काबिज होने का कर रहे इंतजार
पाटन। नायब तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि इस बार चेतावनी व हिदायत देकर अतिक्रमण हटाया गया है ताकि किसी का नुकसान न हो। दोबारा अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। (संवाद)
हटाए गए टिन शेड
फतेहपुर चौरासी। नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी में नायब तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित एवं अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दुबे के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मुख्य बाजार से मां शीतला देवी चौराहा होकर काली मिट्टी दबौली मार्ग पर लगभग 15 दुकानों के टीन शेड हटाए गए। (संवाद)

दुकानदारों के बीच होती मारपीट। संवाद- फोटो : UNNAO

सफीपुर में बुलडोजर से तोड़ी जाती मैरिज लॉन की चारदीवारी। संवाद- फोटो : UNNAO