फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electricity connection issued to migrant in six hours

छह घंटे में प्रवासी को जारी हो गया बिजली कनेक्शन

Mon, 22 Jun 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection issued to migrant in six hours
नारायनपुर में प्रवासी श्रमिक विनोद के घर में मीटर लगाकर बिजली आपूर्ति चालू करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
हसनगंज(उन्नाव)। पेंटिंग के हुनर से नारायनपुर प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प करने वाले एक प्रवासी को छह घंटे में बिजली कनेक्शन जारी हो गया। डीएम के निर्देश पर बिजली कर्मचारी उसके घर पहुंचे और मीटर लगाकर बिजली आपूर्ति चालू कराई।
विज्ञापन

हैदराबाद प्रांत में पेंटिंग का काम करने वाले विनोद पुत्र घसीटे लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने के बाद अपने गांव नारायनपुर आ गए थे। साथी कमलेश पुत्र लल्लू व अरुण पुत्र राजू के साथ 14 दिन स्कूल में क्वारंटीन रहने के दौरान तीनों ने मिलकर स्कूल की रंगाई-पुताई करके कायाकल्प कर दिया था। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन प्रवासियों के हुनर का जिक्र करते हुए इससे ही गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू करने का विचार आने की बात कही थी। इसके बाद डीएम रवींद्र कुमार स्कूल पहुंचे थे और इन प्रवासियों (चंडीगढ़ में होने से अरुण नहीं) का सम्मान किया था। इनमें विनोद ने अपने घर में बिजली कनेक्शन न होने की जानकारी डीएम को दी थी। जिलाधिकारी ने तुरंत मौके से ही अधीक्षण अभियंता विद्युत को फोन करके तुरंत कनेक्शन कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

आम मंडी में काम करके कमा लेते हैं रोजाना 500 से 600 रुपये
विनोद मौजूदा समय में फरहदपुर आम मंडी में काम कर रहा है। विनोद के मुताबिक, ठेकेदारी के तहत काम करने से उसे प्रतिदिन 500 से 600 रुपये की कमाई हो रही है। इसी कारण उसने मनरेगा में काम नहीं मांगा। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि विनोद को पहले से ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासियों को आजीविका के लिए 125 दिन का अभियान
मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण रोजगार अभियान से प्रवासियों को आजीविका के अवसर मिलेंगे। इसमें प्रवासियों को 125 दिन का रोजगार देने की तैयारी की गई है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 15 विभागों के 25 कार्य शामिल किए गए हैं। प्रवासियों को उनकी रुचि के अनुसार सड़क, ग्रामीण आवास, बागवानी, पौधरोपण, जल संरक्षण, सिंचाई, आंगनबाड़ी, पंचायतभवन, जलजीवन मिशन जैसे काम में लगाया जाएगा।

आज प्रवासी श्रमिकों को सम्मानित करेंगे डीएम
सोमवार को दोनों प्रवासी श्रमिकों को डीएम विकास भवन सभागार में सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वालों में प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी भी शामिल हैं। एक श्रमिक अरुण के चंडीगढ़ चले जाने से उसे बाद में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed