फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

..महंगाई डायन खाय जात है

Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
election
दिपवल रोड पर जनसेवा केंद्र पर चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
औरास। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हर तरफ चुनावी चखचख है। ज्यादातर लोग महंगाई पर ही चर्चा करते नजर आते हैं। उनका कहना है कि पर्याप्त कमाई के बाद भी महंगाई बजट बिगाड़ देती है।
विज्ञापन

दिपवल रोड पर बुधवार दोपहर एक जनसेवा केंद्र पर बैठे लोग चुनावी चर्चा में खाद और बीज के दाम कम करने की बात कह रहे थे। उनका कहना है खाद और बीज पर महंगाई से खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। कस्बा औरास के रत्तीलाल ने कहा किसान बढ़ती महंगाई से परेशान है। खाद, बीज और रसायन के दाम आसमान छू रहे हैं। इनके दाम कम होने चाहिए, तभी किसानों को राहत मिलेगी। अल्दौं गांव के राममोहन दयाल द्विवेदी ने कहा कि महंगाई बढ़ने के साथ ही छुट्टा पशु भी किसानों के लिए सिरदर्द बने हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश कनौजिया ने कहा महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। कस्बे के ही मेवालाल कनौजिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत काम किया है। लोगों ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस भी जीतने पर काफी राहत देने की बात कह रही है। चुनाव के परिणाम आने पर ही लोगों का फैसला पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed