फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

मतगणना केंद्रों पर लगी भीड़, पुलिस ने खदेड़ा

Sun, 02 May 2021 08:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। मतगणना के दौरान कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाने के आदेश हवा-हवाई साबित हुए। मतगणना स्थलों व उसके आसपास सुबह से भीड़ लगी रही। पुलिस अधिकारियों के सामने सामाजिक दूरी तार-तार होती दिखी। पुलिस ने कई बार लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा। हालांकि पुलिस के हटते ही फिर भीड़ लगा जाती थी। लोगों ने संक्रमण के खतरे की भी परवाह नहीं की।
विज्ञापन

डीह पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना क्रेंद के बाहर सुबह 11 बजे का नजारा चौंकाने वाला दिखा। सड़क से लेकर खेतों तक सड़क के दोनों छोर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों का मजमा लगा रहा। कोरोना संक्रमण के खतरे को नजरअंदाज कर लोग समूह बनाकर चर्चा करते रहे। मतगणना केंद्र के बाहर लगे सीओ सिटी कृपाशंकर उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर गश्त करते दिखे पर उन्होंने एक बार भी भीड़ को हटाने का प्रयास नहीं किया। गंगाघाट कोतवाल अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मतगणना केंद्र से बाहर निकले और भीड़ को लाठियां पटककर दौड़ा लिया। इससे भगदड़ मच गई। लोग खेतों के रास्ते भाग निकलेे। पुलिस ने काफी दूर तक उन्हें दौड़ाया। इस दौरान बेवजह खडे़ दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। कोतवाल के जाते ही भीड़ में शामिल लोग फिर से संक्रमण के खतरे को धता बताते हुए एक जगह पर इकट्ठा हो गए। बेनहर इंटर कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के आसपास सैकड़ों की भीड़ जमा रही। यहां भी सिपाहियों को भीड़ में मौजूद लोगों को खदेड़ना पड़ा। अन्य 14 मतगणना स्थलाें का भी यही हाल रहा। कहीं भी कोविड गाइडलाइन का पालन होता नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed