फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

प्रधान की सीटों पर आपत्तियों की भरमार

Fri, 05 Mar 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत सीटों की जारी अनंतिम आरक्षण सूची पर मांगी गई आपत्तियों के पहले दिन प्रधानों की सीटों पर शिकायतों की भरमार रही। जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और बीडीसी पदों पर भी लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराकर बदलाव की मांग उठाई।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रधान सीट पर सबसे ज्यादा आपत्तियां पहुंची। पंचायतीराज विभाग कार्यालय में प्रधान पद के लिए 52 आपत्तियां दर्ज हुईं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पांच, ब्लाक प्रमुख पद पर एक और एक ही शिकायत बीडीसी के लिए आई। पुरवा में चार, गंजमुरादाबाद में चार, नवाबगंज में दो, हिलौली में छह, असोहा में दो और हसनगंज में एक आपत्ति प्रधान, जिला पंचायत, प्रमुख व बीडीसी सीट के लिए दर्ज हुईं। कहीं एससी सीट होने पर सामान्य ने नियमों का हवाला देकर आरक्षण गलत बताया है तो कुछ ने ओबीसी व सामान्य सीट पर भी सवाल उठाए हैं। आपत्तियां दिए जाने की समय सीमा आठ मार्च है।
विज्ञापन

सफीपुर तहसील के गांव उनवां निवासी श्रीकांत तिवारी ने आपत्ति पत्र में ब्लाक प्रमुख सीट को महिला के लिए आरक्षित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सीट एससी महिला के लिए आरक्षित की गई है। विधानसभा क्षेत्र की सीट पहले से ही आरक्षित चल रही है। जिला पंचायत सदस्य सीटें भी आरक्षित कर दी गई हैं। ऐसे में ब्लाक प्रमुख सीट को महिला के लिए आरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड के सेरसा निवासी चंद्रभान सरोज ने बताया कि नवाबगंज द्वितीय जिला पंचायत सदस्य सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नवाबगंज प्रथम व तृतीय के वार्डों में महिलाओं की आबादी द्वितीय के वार्डों से अधिक है। द्वितीय सीट के आरक्षण में शासन के नियमों का पालन नहीं किया है। इसलिए द्वितीय सीट को एससी महिला के स्थान पर एससी के लिए आरक्षित किया जाए।
मौरावां। हिलौली की लोटना पंचायत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने पर यहां के निवर्तमान प्रधान असरफुल खां ने अनारक्षित महिला किए जाने की मांग की। खेरवा पंचायत अनारक्षित महिला होने पर गांव के परशुराम ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की मांग उठाई। पानकुंवरखेड़ा पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई। पूर्व प्रधान गीता देवी, निवर्तमान प्रधान राजेश कुमार, धारा सिंह व नन्हाराम ने अनारक्षित या पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की आपत्ति लगाई।
नवाबगंज। विकासखंड में अजगैन व गौरा-कठेरवा क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सीटों पर आपत्ति दर्ज कराई गई। गांव के उमेशचंद्र ने आपत्ति पत्र देते हुए बताया कि गौरा-कठेरवा के कई वार्ड कट गए हैं। इस पर चुनाव में समस्या आ सकती है।

आठ मार्च तक आपत्तियां व सुझाव लिए जाएंगे। 10 से 12 मार्च तक दर्ज आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 13 व 14 मार्च के बीच सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।
-डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीडीओ
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed