फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

आज साफ हो जाएगी आरक्षण की तस्वीर

Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सीटों पर दावेदारी की उम्मीद संजोए दावेदारों के आरक्षण को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर मंगलवार को विराम लग जाएगा। जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत के सभी पदों की आरक्षण सीट लगभग फाइनल कर दी है। मंगलवार को सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में इस बार 1040 प्रधान, 12902 ग्राम पंचायत सदस्य, 1619 क्षेत्र पंचायत और 51 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव होना है। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित कर दिया है। प्रधानों व ब्लाक प्रमुख सीटों का भी आरक्षण शासन ने घोषित कर दिया है। आरक्षण सूची के प्रकाशन के बाद कई दावेदारों को मायूसी हाथ लग सकती है तो कुछ के चेहरे खिल सकते हैं। आरक्षण पर दावेदारों के अलावा हर ग्रामीण की निगाहें आरक्षण पर टिकी हुई हैं। प्रधान सीटों के आरक्षण में 1040 सीटों में 687 एससी, ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। यानि इन सीटों पर अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ही दावेदारी कर सकेंगे। 351 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। दो सीटें अनुसूचित जनजाति के खाते में गई हैं। ब्लाक प्रमुखों की आठ सीटें रिजर्व रखी गई हैं। इसमें दो सीटें अनुसूचित जाति महिला, दो अनुसूचित जाति, दो पिछड़ा वर्ग महिला और दो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने के आदेश हैं। दो सीटें सामान्य महिला और शेष छह सीटें अनारक्षित श्रेणी में हैं। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि सभी पदों की आरक्षित सूची का मंगलवार को प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed