फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election observer

कानपुर खंड स्नातक उप निर्वाचन प्रेक्षक ने ली व्यवस्थाओं की जानकारी

Sat, 17 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 17 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
election observer
उन्नाव। कानपुर खंड स्नातक उप निर्वाचन प्रेक्षक बनाए गए प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण दीपक त्रिवेदी शुक्रवार को शहर आए। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों की जानकारी ली साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रेक्षक ने फ्री एंड केयर निर्वाचन संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि निर्वाचन में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया जाए। पुलिस बल मतदान पार्टियों के साथ ही रवाना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि मतपेटिकाएं व ठीकठाक मजबूत होनी चाहिए। जानकारी दी गई कि आगामी 19 जनवरी को निर्वाचन संपन्न होगा। इसके लिए 53 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। 18 जनवरी को सुबह 8 बजे सभी मतदान पार्टियां निराला प्रेक्षागृह पर उपस्थित होंगी। उसी दिन आवंटित मतदेयस्थल को रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 तारीख को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव संपन्न होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। बैठक में डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संशोधित प्रस्ताव अनुमोदित हुए
उन्नाव। कानपुर खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उप निर्वाचन 2015 के संबंध में प्रेषित किए गए मतदेयस्थलों के सभी संशोधन प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

विशेष अवकाश होगा अनुमन्य
उन्नाव। जिलाधिकारी की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कानपुर खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले उपनिर्वाचन में मतदान 19 जनवरी को होगा।


बताया कि विधान परिषद के खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और जो स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों हेतु बोनाफाइड मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदान के दिवस को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed