{"_id":"5852e5544f1c1b9a71649c56","slug":"eight-hundred-ready-housing-house-wait","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ आवास तैयार, गृहप्रवेश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ आवास तैयार, गृहप्रवेश का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
आसरा आवास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टाउन एरिया (नगरीय क्षेत्र) में रहने वाले गरीबों के आशियाने के लिए प्रदेश सरकार ने आसरा योजना चलाई है। दो साल पहले योजना के तहत नगर पंचायतों में आसरा योजना के तहत आवासों का निर्माण शुरू कराया गया था। क्षेत्र में रहने वाले गरीब बेसहारों के लिए संबंधित निकायों को जमीन देने के आदेश दिए गए थे। नियम यह भी था कि ऐसी नगर पंचायतें जहां पर जमीन की व्यवस्था नहीं हो पाएगी वहां पर अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की स्वयं की भूमि पर आवास बनाए जाएंगे। शर्त यह थी कि ऐसे लाभार्थियों की खुद की जमीन पर कच्चे मकान बने हो। इन्हीं लाभार्थियों को आसरा योजना के तहत आवास बनवाने की अनुमति दी गई थी। सीएंडडीएस कार्यदायी संस्था को आवासों के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया था। दो साल के बाद अब सात नगर पंचायतों में आठ सैकड़ा से अधिक आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है। इन टाउन एरिया में न्योतनी, पुरवा, रसूलाबाद, बांगरमऊ, मौरावां प्रथम, मौरावां द्वितीय, बीघापुर व मोहान में आवास लगभग पूरे हो चुके हैं। अब इनके वितरण की शुरुआत की जा रही है। 17 दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योजना का शुभारंभ करके लाभार्थियों को आवास देंगे। इसमें जिले के मोहान नगर पंचायत के 30 लाभार्थियों को भी सीएम के हाथों आवास मिलेंगे।
लाभार्थी को मिलेगा 25 स्क्वायर मीटर का आवास
योजना के अंतर्गत 25 स्क्वायर मीटर में एक आवास बनाया गया है। इसमें एक कमरा, किचन, शौचालय व बाथरूम का निर्माण कराया गया है। जिन नगर पंचायतों में नपा प्रशासन जमीन की व्यवस्था नहीं कर पाया वहां पर अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की स्वयं की भूमि पर आवास बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जल्द सभी लाभार्थियों को मिलेंगे आवास
सीएम द्वारा योजना का शुभारंभ किए जाने के बाद सभी लाभार्थियों को आसरा योजना के तहत बने आवासों का आवंटन कर दिया जाएगा। विजया तिवारी, पीओ डूडा।