फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

नवाबगंज और पुरवा में छात्रावास शुरू

Sat, 04 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
education
नवाबगंज में बने छात्रावास में डीचआईओएस की मौजूदव्गी में दाखिला लेतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नवाबगंज व पुरवा ब्लॉक में छात्रावास की शुक्रवार से शुुरुआत हो गई। दोनों जगह पहले दिन 37 छात्राओं ने पंजीकरण कराया। डीआईओएस ने छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बालिकाओं को कक्षा आठ पास होने के बाद घर से नजदीक राजकीय इंटर कॉलेज न होने से पढ़ाई छोड़नी या काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। सरकार ने पुरवा और हसनगंज तहसील के नवाबगंज में दो छात्रावासों का निर्माण कराया है। मुफ्त छात्रावासों के लिए पंजीकरण शुक्रवार को शुरू कर दिया गया। पुरवा स्थित छात्रावास में पहले दिन 12 और नवाबगंज में 25 बालिकाओं का पंजीकरण कराया गया। यह बालिकाएं अब छात्रावास में रहकर नजदीकी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 तक की पढ़ाई करेंगी। छात्रावास में उनका रहना और खाना मुफ्त रहेगा। नवाबगंज में डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने अभिभावकों से अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक बालिकाओं को पढ़ाने की अपील की। इस दौरान जीजीआईसी नवाबगंज की प्रधानाचार्या माधुरी लता, जीआईसी के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार कुरील, राजकीय बालिका हाईस्कूल सोहरामऊ की प्रधानाचार्या डॉ मीनाक्षी गंगवार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed