{"_id":"612e24ec8ebc3ef1634ac006","slug":"education-unnao-news-knp6492369173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अंक प्रमोट छात्रों के प्रवेश में टालामटोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अंक प्रमोट छात्रों के प्रवेश में टालामटोली
विज्ञापन
डीएसएन डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए फार्म खरीदते छात्र। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। यूपी बोर्ड का रिजल्ट निकलने के बाद डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश लेने जा रहे उन छात्रों को परेशानी उठानी हो रही है जिन्हें मार्कशीट में बिना अंक चढ़ाए प्रमोट किया गया है। कॉलेज प्राचार्य ऐसे छात्रों के फार्म जमा न कर विश्वविद्यालय की गाइड लाइन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि डीआईओएस का कहना है कि ऐसे छात्रों को प्रवेश देने का आदेश है।
यूपी बोर्ड इंटर के निकले परीक्षा परिणाम में जिले में 16537 छात्र व 14904 छात्राएं प्रमोट की गई थीं। इनमें कई ऐसे छात्र हैं जिनके पिछली परीक्षाओं के अंक न मिलने पर बोर्ड ने सिर्फ प्रमोट कर दिया है। मार्कशीट में नंबर नहीं दर्शाए गए हैं। अब यह छात्र स्नातक वर्ग में बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश लेने के लिए महाविद्यालय पहुंच रहे हैं। ऐसे छात्रों को प्रवेश लेने में दिक्कतें आ रही हैं। महाविद्यालयों को ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है कि ऐसे छात्रों का प्रवेश लेना भी है या नहीं। जिन छात्रों की मार्कशीट में अंक दर्शाए गए हैं वह फार्म भरकर जमा कर रहे हैं। मंगलवार को डीएसएन डिग्री कॉलेज, चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय व शिवशंकर सिंह शिवराम सिंह महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में छात्र प्रवेश फार्म लेने पहुंचे। छात्रों ने मार्कशीट का प्रिंट आउट दिखाया तो कॉलेज प्रशासन ने यूनिवर्सिटी का आदेश आने के बाद ही ऐसे छात्रों के फार्म जमा करने की बात कहते हुए उन्हें वापस कर दिया। इससे वह निराश होकर वापस लौट गए।
डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने मार्कशीट में बिना नंबर चढ़ाए प्रमोट किए गए छात्र-छात्राओं का भी डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने के आदेश दिए हैं। शासनादेश में मार्कशीट में नंबर न चढ़ने का कारण भी दर्शाया गया है। इसलिए उन्हें फेल नहीं माना जा सकता।