फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

पीजीटी परीक्षा में 1557 परीक्षार्थी शामिल

Tue, 17 Aug 2021 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
education
जीआईसी स्कूल में पीजीटी परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर हुई पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक परीक्षा (पीजीटी) में 1557 परीक्षार्थी शामिल हुए। 359 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें शांतिपूर्ण परीक्षा होते मिली।
विज्ञापन

पीजीटी की अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं दो पालियों में हुई। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 288 परीक्षार्थियों में 237 परीक्षा में शामिल हुए। 51 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 288 में 239 ने परीक्षा दी। 49 ने परीक्षा छोड़ी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 384 में 309 अभ्यर्थी शामिल हुए। 75 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 384 में 323 उपस्थित व 61 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीआईसी चमरौली परीक्षा केंद्र में पहली पाली में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में 301 उपस्थित व 83 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 232 में 195 उपस्थित व 37 ने परीक्षा छोड़ दी। अटल बिहारी इंटर कॉलेज में पहली पाली में पंजीकृत 16 में 13 उपस्थित व तीन अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में परीक्षा नहीं हुई।
विज्ञापन

शाम पाली की परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी व डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने जीआईसी, जीजीआईसी व जीआईसी चमरौली परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्हें सब ठीक मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र्र कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में पंजीकृत 1976 परीक्षार्थियों में 1557 उपस्थित व 359 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed