{"_id":"611657b08ebc3ee08d1bf558","slug":"education-unnao-news-knp645937681","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं होंगी आॉनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं होंगी आॉनलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं अब ऑनलाइन होंगी। मानव संपदा पोर्टल पर सेवा पुस्तिका की भरी प्रविष्टियां ही मान्य होंगी। ऑनलाइन होने के बाद बीआरसी पर रखी सेवा पुस्तिकाओं का विवरण मान्य नहीं होगा। यदि किसी शिक्षक का स्थानांतरण दूसरे जिले में हो जाता है तो पोर्टल के माध्यम से ही सेवा पुस्तिका को उसी जिले में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
जिले के 2305 प्राथमिक व 809 उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात नौ हजार शिक्षकों के साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका बनाई जाती है। उसमें उनकी नौकरी संबंधी पूरा ब्योरा होता है। बीआरसी पर रखी जाने वाली इस सेवा पुस्तिका के माध्यम से ही शिक्षकों को वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ मिलता है। सेवा पुस्तिका के रख-रखाव की जिम्मेदारी वैसे तो बीईओ की होती है, लेकिन कई बार ऐसा हो चुका है कि बीआरसी से सेवा पुस्तिकाएं गायब हो गईं। बाद में शिक्षकों को समय पर नहीं मिल सकीं। इससे उनका इंक्रीमेंट तक रुक गया।
शिक्षकों की इन दिक्कतों को देखते हुए अपर परियोजना निदेशक रोहित त्रिपाठी ने मानव संपदा पोर्टल पर सेवा पुस्तिकाएं ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। उसमें कहा गया है कि पोर्टल पर एक से लेकर 12 तक कॉलम होंगे। इसमें प्रविष्टियां भरी जाएंगी। ऑनलाइन की यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने को कहा गया है। बीएसए जय सिंह ने बताया कि सभी बीईओ को निर्देश दिए जा चुके हैं। वह जल्द से जल्द सेवा पुस्तिकाआें को ऑनलाइन कराएं।