फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

सीबीएसई हाईस्कूल में 98.6 फीसदी अंक ले श्रुति सर्वोच्च

Tue, 03 Aug 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
education
सफलता के बाद खुशी का इजहार करते न्यू एरा स्कूल के छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) हाईस्कूल के रिजल्ट में सभी छात्रों को प्रमोट कर दिया गया। बिना परीक्षा दिए ही नंबरों बरसात हुई। जिले में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त नौ स्कूलों में सभी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर की छात्रा श्रुति दीक्षित 98.6 फीसदी अंक हासिल कर सर्वोच्च रहीं। केंद्रीय विद्यालय के सौरभ पांडेय और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर की छात्रा रिषिका सक्सेना ने 97.6 फीसदी अंक हासिल किए। माउंट्र लिट्रा जी के छात्र अभिनव श्रीवास्तव व आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा पायल यादव ने संयुक्त रूप से 97.4 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन

शहर के गीतापुरम में संचालित आदर्श विद्या मंदिर में हाईस्कूल में पंजीकृत 304 परीक्षार्थियों में 40 परीक्षार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। छात्रा पायल यादव ने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए। छात्र शाश्वत 95.2 व युवराज सिंह सेंगर 94.4 फीसदी अंक के साथ कॉलेज में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सर्वोत्तम परीक्षाफल पर प्रधानाचार्य अंजना भदौरिया ने छात्रों को बधाई दी। प्रबंधक वेणुरंजन भदौरिया ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के पिछले तीन साल के प्रदर्शन के आधार पर रिजल्ट बनाया है। लखनऊ पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 99 में 33 छात्राें ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर में पंजीकृत 60 छात्रों में 17 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या पायल दुबे ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed