फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

हाईस्कूल और इंटर के 70, 233 छात्र-छाएं प्रमोट

Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
education
रिजल्ट घोषित होने के बाद ब्रिलियंट एकेडमी इंटर कॉलेज में विक्ट्री चिह्न दिखाकर खुशी जाहिर करतीं - फोटो : UNNAO
उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। सभी पंजीकृत 70233 छात्र और छात्राओं को प्रमोट कर दिया गया। इनमें 38792 छात्र और 31,441 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने शनिवार को वर्ष 2021 के नतीजे घोषित कर दिए। जिले के कुल 70,233 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। कक्षा 10 के छात्रों को प्रमोट करने के लिए कक्षा नौ के अधार पर 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक को जोड़कर विद्यालय स्तर पर छात्र की पूर्व की मेरिट के आधार पर रिजल्ट घोषित किया गया है। यूपी बोर्ड ने अपनी मार्किंग स्कीम सीबीएसई से अलग रखते हुए तैयार की है। कक्षा 12 के छात्रों का रिजल्ट हाईस्कूल के नंबरों व कक्षा 11 व 12 की प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक को जोड़कर निर्धारित किया गया है। घोषित नजीतों में हाईस्कूल के 20,829 छात्र व 17963 छात्राएं और इंटर के 16537 छात्र व 14904 छात्राएं प्रमोट की गई हैं। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के छात्र प्रमोट कर दिए गए हैं। इस बार टॉप टेन की सूची जिले में नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

एसवीएम इंटर कॉलेज पूरननगर में हाईस्कूल के 359 छात्रों में 103 छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए। इसमें विवेक यादव एवं दर्शिता गौतम ने संयुक्त रूप से 95.6 फीसदी अंक हासिल किए। अंकित यादव ने 95.33 फीसदी अंक पाए। इंटर में अंश यादव ने 91.2 व दिवाकर सिंह ने 90.8 फीसदी अंक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 100 साल के इतिहास में पहली बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कोरोना महामारी के कारण निरस्त की गई थी। परीक्षा न होने से प्रदेश सरकार ने छात्रों को प्रमोट करने का निर्णय लिया था।

रिजल्ट घोषित होने के बाद एसवीएम इंटर कॉलेज में शिक्षकों के साथ खुशी जाहिर करते छात्रा छात्राएं। ?

रिजल्ट घोषित होने के बाद एसवीएम इंटर कॉलेज में शिक्षकों के साथ खुशी जाहिर करते छात्रा छात्राएं। ?- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed