फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षिका रश्मि का हुआ चयन

Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
education
डा.रश्मि तिवारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। राज्य पुरस्कार के लिए जिले से बिछिया ब्लॉक के गांव वसीरतगंज में संचालित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल की प्रधान शिक्षिका का चयन हुआ है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर उन्हें लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य पुरस्कार के लिए जिले से सिकं दरपुर सरोसी ब्लॉक से प्रधान शिक्षिक ज्येाति यादव, नवाबगंज ब्लॉक के सोहरामऊ में संचालित अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय, नगर क्षेत्र से सुजाता गुप्ता व बिछिया ब्लॉक से प्रधान शिक्षिका डॉ. रश्मि तिवारी का चयन हुआ था। 20 अगस्त को बेसिक शिक्षा निदेशालय में चारों शिक्षिकाएं साक्षात्कार में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन

सभी ने अपने अपने स्कूल में किए गए कार्यों की जानकारी दी थी। दो सितंबर को आई परिणाम में राज्य पुरस्कार के लिए डॉ. रश्मि तिवारी का चयन हुआ है। रश्मि ने बताया कि उन्होंने स्कूल में अपने पास से फर्नीचर व्यवस्था कराई। मार्च महीने से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर दिया था। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए किताबें व यूनिफार्म उनके घर तक पहुंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों का हुनर निखारने का काम किया। मेरी उड़ान प्रतियोगिता में स्कूल के दो बच्चों का चयन भी हुआ है। उनकी इस सफलता पर बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय, बीईओ मुख्यालय अजीत कुमार निगम व उप्र जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया ने हर्ष व्यक्त किया है।

नेशनल अवार्ड के लिए शिक्षिका स्नेहिल पहले ही हो चुकी हैं चयनित
उन्नाव। नवाबगंज ब्लॉक के सोहरामऊ में संचालित अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल की प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय का नेशनल अवार्ड के लिए पहले ही चयन हो चुका है। शिक्षक दिवस पर उन्हें राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed