{"_id":"68409356e1f8cd6cd208d444","slug":"duda-will-build-32-roads-and-drains-with-six-crores-unnao-news-c-221-1-uno1001-132079-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 32 मार्ग व नालियां को छह करोड़ से बनवाएगा डूडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 32 मार्ग व नालियां को छह करोड़ से बनवाएगा डूडा
Thu, 05 Jun 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने शहरी क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा और जलभराव से मुक्ति की तैयारी की है। इसके लिए शासन से छह करोड़ के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस बजट से 32 मार्ग व इतनी ही नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
जनपद में तीन नगर पालिका परिषद व 16 नगर पंचायतेंं हैं। जिनकी आबादी करीब 10 लाख है। इन निकायों में कुल 266 वार्ड हैं। शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकायों की है। इसके लिए शासन अलग से फंड जारी करता है। इसके अलावा डूडा भी शहरी क्षेत्र में विकास कार्य कराता है। प्रदेश सरकार डूडा को भी निर्माण कार्यों के लिए बजट देती है। डूडा संबंधित क्षेत्र के विधायकों के प्रस्तावों को प्रमुखता देता है। निकायों द्वारा चयनित मार्गों में कई ऐसे वार्ड या क्षेत्र छूट जाते हैं, जहां सीसी रोड या नाली निर्माण नहीं हो पाती है, ऐसे कार्यों को डूडा अपने प्रस्तावों में शामिल करता है।
इधर, डूडा ने जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर सभी निकायों में सर्वे कराकर उन मार्गों की सूची तैयार की, जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त थे। सूची में 32 ऐसे मार्ग सामने आए जो मरम्मत योग्य मिले। इन मार्गों से जुड़ी नालियां भी क्षतिग्रस्त होने से पानी रास्तों पर बह रहा था। मार्ग पर इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कराने के लिए छह करोड़ का प्रस्ताव तैयार हुआ।
विज्ञापन
-- --
कोट-- -- -- -- -- --
32 मार्गों पर इंटरलॉकिंग बिछाने व नाली निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। स्वीकृत मिल गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। 26 जून को प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद लोगों का आवागमन सुलभ होगा। नालियों का निर्माण होने से रास्तों पर पानी भरने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
- आनंद नायक, प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा

कोट