फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dream big and prepare by setting goals, you will get success: CO

बड़े सपने देखें व लक्ष्य निर्धारित कर करें तैयारी, मिलेगी सफलता : सीओ

Fri, 11 Oct 2024 03:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Dream big and prepare by setting goals, you will get success: CO
हसनगंज। न्योतनी स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम हुआ। सीओ ने छात्राओं को सफलता के गुर बताए। हमेशा बड़े सपने देखने और लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मनीष कुमार सेठ ने कार्यक्रम में शामिल 70 छात्र-छात्राओं को बताया कि जीवन में बड़ा लक्ष्य बनाकर उसे पाने में जुट जाएं। न दिन देखिए न रात, निरंतर लक्ष्य की दिशा में कदम बढ़ाने से आप मंजिल पाने में निश्चित सफल होंगे। कहा कि कि सही कॅरिअर चुनने के लिए आईक्यू और पर्सनालिटी टेस्ट मदद कर सकते हैं। कॅरिअर के किसी भी क्षेत्र में जाएं उससे पहले अपने व्यक्तित्व में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, दृढ़ निश्चय, नेतृत्व क्षमता, कुशल वक्ता और टीम भावना का विकास करें। यह गुण सभी क्षेत्रों में आपको अग्रणी रहने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

सीओ संतोष सिंह ने अपराजिता का अर्थ समझाते हुए कहा कि वह नारी जो कभी पराजित न हुई उसे अपराजिता कहते हैं। छात्राओं को यही बनना है। ऐसा कार्य करें की पराजय देखनी ही न पड़े। आज महिलाएं, छात्राएं सशक्त हैं। पंख लगाकर आसमान में उड़ान भरने के हौसले के साथ आत्मबल रखती हैं। यही कारण है कि हर क्षेत्र में वह उड़ान भर रही हैं। छात्राओं से अपील की कि इंटर पास करने के बाद वह अपने रुचि के हिसाब से आईएएस, पीसीएस और बैंक की तैयारियों पर पूरा ध्यान दें। इससे खुद के साथ माता-पिता और परिवार का सपना अवश्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने कहा कि हर हाल में छात्रों का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। क्योंकि जब शरीर स्वस्थ होता है तब मस्तिष्क शिक्षा, व्यवसाय और रोजगार के प्रति उत्सुक होता है। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाइन 1090 और डायल 112 की जानकारी दी। कहा कि यह नंबर महिलाओं व पीड़ितों के लिए रक्षा कवच बना हुआ है। महिला कांस्टेबल लक्ष्मी भदौरिया, पूनम पाल ने भी जागरूक किया। इस दौरान लिपिक रामप्रवेश, चंचल, संध्या, दयाशंकर आदि उपस्थित रहे।
--------------------
छात्राओं के सवालों के दिए जवाब
सवाल : छात्रा प्रियंका ने पूछा कि पुलिस में कैसे भर्ती हो सकते हैं ?
जवाब : सीओ ने बताया कि प्रशासनिक और इंडियन पुलिस फोर्स में साइंस और आर्ट दोनों स्ट्रीम के विद्यार्थी कॅरिअर बना सकते हैं। सेना (आर्मी, एयरफोर्स और नेवी) के लिए 12वीं में विज्ञान विषय के साथ गणित विषय का होना अनिवार्य है।

--
सवाल- छात्रा निधि कश्यप ने सवाल किया कि वह शिक्षिका बनना चाहती हैं लेकिन परिजन इंजीनियरिंग की तैयारी करने को कह रहे हैं।
जवाब : सीओ ने सलाह दी कि अभिभावकों के साथ मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र जाएं। विशेषज्ञ काउंसिलिंग और आपकी पर्सनालिटी टेस्ट कर उन्हें बताएंगे कि कौन सा क्षेत्र बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed