फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Drains of factories and CETP were sealed

Unnao News: फैक्टरियों और सीईटीपी के नाले किए गए सील

Sat, 11 Jan 2025 04:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
Drains of factories and CETP were sealed
दहीचौकी में ट्रेनरियों से निकले नाले के पाइप को किया गया बंद।  - फोटो : दहीचौकी में ट्रेनरियों से निकले नाले के पाइप को किया गया बंद।
सोनिक। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान गंगा जल को निर्मल बनाए रखने के लिए टेनरी, स्लाटर हाउस और कॉमन इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के नालों को सील कर दिया गया है। साथ ही सभी की निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

महाकुंभ में पहला शाही स्नान 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर होना है। इसके दूसरे ही दिन 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर दूसरा शाही स्नान होगा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड ने इन प्रमुख स्नान पर्व से तीन दिन पहले ही उत्प्रवाह करने वाली सभी इकाइयों के दूषित पानी बहाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए गुरुवार रात 12 बजे से सभी टेनरी और स्लाटर हाउस के साथ दही चौकी सीईटीपी के पाइप और नालों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, शहर के नालों के मुहानों पर फिटकरी भरी बोरियां लगाई गईं हैं, वहीं शहर के भी प्रमुख नालों में नगर पालिका ने जैविक विधि से पानी को साफ करने का काम शुरू कर दिया है। डीएम गौरांग राठी ने निगरानी के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक समिति बनाई है। वहीं सचल दल उत्प्रवाह वाले कारखानों पर नजर रखेंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि गंगा की निर्मलता हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन तारीखों में भी सील रहेंगे नाले
- 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर 26 से 29 जनवरी के बीच
- तीन फरवरी को वसंत पंचमी पर 31 जनवरी से तीन फरवरी के बीच
- 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर नौ फरवरी से 12 फरवरी के बीच
- 26 फरवरी को महाशिवरात्रि 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed