{"_id":"fcc312582945653b8112ecdbf35a41f4","slug":"dr-ram-manohar-lohia-remembered-on-birth-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए डा. राममनोहर लोहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए डा. राममनोहर लोहिया
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सपा पार्टी कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहा कि डा. लोहिया ने हमेशा जाति प्रथा का विरोध किया। हर व्यक्ति को सामान्य अधिकार से जोड़ने की विचारधारा पर बल दिया।
विज्ञापन
महात्मा गांधी के विचारों को विरासत में पाए लोहिया ने न केवल उनके सपनों के भारत को साकार करने की कोशिश की बल्कि कई मामलों में सफलता भी पाई। लोहिया राजनीति को जीवन के दूसरे क्षेत्रों सेे बहुत अलग-अलग नहीं रखते थे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने ओलावृष्टि क्षेत्रों के किसानों को नुकसान पर तत्काल मुआवजा देने का काम किया। इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह, अफजाल अहमद, संतराम यादव, उमालाल यादव, मीडिया प्रभारी आलोक निगम, इकबाल हसन अंसारी, छोटेलाल भारतीय, कैलाश निषाद, हरीश कुमार, राहुल अगिभनहोत्री, शमीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन