फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dr kaushlendra becomes oms president

पीएमएस के जिलाध्यक्ष बने डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश

Thu, 26 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
dr kaushlendra becomes oms president
जिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करते एसीएमओ डॉ. वीके गुप्ता? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पीएमएस (प्रांतीय चिकित्सा सेवा एसोसिएशन) के पदाधिकारियों का बुधवार को जिला अस्पताल स्थित मुख्य चिकित्साधीक्षक कार्यालय में चुनाव हुआ। इसमें 149 डॉक्टरों ने मतदान किया। मतगणना के बाद जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश को अध्यक्ष व सफीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश वर्मा को मंत्री घोषित किया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में जिला अस्पताल के साथ अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डॉक्टरों ने मतदान किया। दोपहर दो बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद मतों की गणना शुरू हुई। जिसमें जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश 87 मतों से विजयी हुए।
विज्ञापन

मौरावां सीएचसी के प्रभारी डॉ. विक्रम कटियार 61 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। मंत्री पद पर सफीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश 85 मत पाकर विजयी हुए। गंजमुरादाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार 63 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। एडीटर पद पर बांगरमऊ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मुकेश सिंह 79 मत पाकर विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनगंज न्यू पीएचसी के के डॉ. नितिन श्रीवास्तव 69 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। पीएमएस के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एसीएमओ डॉ. आरके गौतम, डॉ. जेआर सिंह, डॉ. धीर सिंह व सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed