फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dowry harassment report on six in-laws

सास ससुर सहित छह पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment report on six in-laws
उन्नाव। सिविल लाइंस निवासी महिला ने छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी जया अवस्थी का विवाह 24 जून 2021 को कानपुर के किदवई नगर निवासी कमल अवस्थी के साथ हुआ था। जया ने आरोप लगाया कि शादी के तीन माह बाद सास, ससुर व ननद कार न मिलने पर प्रताड़ित करने लगे थे। इस बीच पति की तबीयत बिगड़ गई और 11 माह बाद उनकी मौत हो गई। 21 अगस्त 2022 को ससुर डॉ. अरुण अवस्थी, सास डॉ. निर्मला अवस्थी, ननद अंकिता शुक्ला व रिमझिम के साथ नंदोई अमित त्रिपाठी व कुलदीप शुक्ला कमरे में घुस आए और प्रताड़ित करने लगे। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी पर भाई संजय घर आया।

उसने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया तो उसे घर से निकाल दिया। रिपोर्ट लिखवाने किदवई नगर थाने पहुंचीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में भाई के साथ उन्नाव आईं और सदर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed