फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dostudy for eight hours, success will get

रोजाना आठ घंटे समय निकालकर करें तैयारी, मिलेगी सफलता

Tue, 22 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
dostudy for eight hours, success will get
उन्नाव। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम सदर नूपुर गोयल ने सफलता के टिप्स दिए। डॉयट भवन में करियर काउंसिलिंग में एसडीएम ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से कहा कि रोजाना आठ घंटे का समय निकालकर तैयारी करें। निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में इस समय 142 छात्र-छात्राएं सिविल सर्विसेज, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। विभाग की ओर से इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। इसमें पहुंची एसडीएम सदर नूपुर गोयल ने छात्रों को आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन

पहले खुद के बारे में बताया। कहा, वह मूल रूप से दिल्ली के नरेला क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके क्षेत्र में लड़कियों की पढ़ाई को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है। इसके बाद भी परिवारीजनों ने उन्हें पढ़ाने में कोई कमी नहीं की। बताया कि इंटरमीडिएट करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से बीटेक और फिर इग्नू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से एमए की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने पांच बार आईएएस की परीक्षा दी लेकिन, सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी हार नहीं मानी और मेहनत जारी रखी।
आखिर में 2019 की यूपीएससी परीक्षा में उन्हें 11वीं रैंक हासिल हुई। कहा कि अपनी सफलता की कहानी बताने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस प्रकार उन्होंने असफलता मिलने पर भी सफलता की उम्मीद नहीं छोड़ी।
हर बार पुरानी कमियों को दूर करके नए सिरे से तैयारी की। परिणामस्वरूप छठवीं बार में ऑल इंडिया ग्यारहवीं रैंक हासिल हुई। इसी प्रकार छात्र-छात्राएं भी शुरुआती असफलता मिलने पर हताश न हों। यह देखें कि आखिरकार कमी कहा रह गई। फिर उन कमियों को दूर करके नए सिरे से तैयारी करें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में जिन छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग में पढ़ाई करनी हो, वह किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय आकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed