फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Door to door knock for nomination, yet no stone is left unturned

परिषदीय स्कूलों में छात्रों के दाखिले में जिला फिसड्डी

Mon, 02 May 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Door to door knock for nomination, yet no stone is left unturned
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने में जिला प्रदेश में फिसड्डी साबित हुआ। स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन प्रक्रिया में उन्नाव 63वें स्थान पर है। इससे नाराज बीएसए ने सभी बीईओ से अब तक हुए नामांकन का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में छात्रों का शत प्रतिशत नामांकन हो, इसके लिए चार अप्रैल से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई थी। 30 अप्रैल तक जिले को 58,692 छात्रों के नामांकन का लक्ष्य शासन से मिला था। बीएसए, बीईओ व शिक्षक लगातार जागरुकता रैली निकालने के साथ घर-घर जाकर अभिभावकों को नामांकन के लिए जागरूक कर रहे थे लेकिन इसका कुछ असर नहीं दिखा। 30 अप्रैल तक जिले में सिर्फ 33,750 छात्रों का ही नामांकन हो सका। प्रदेश स्तर से हुई छात्रों के नामांकन की समीक्षा में जिला 63वें स्थान पर आया है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि नामांकन में जिले की प्रगति गड़बड़ाई है। इसको सुधारने के प्रयास जारी हैं। ब्लॉकवार बीईओ से नामांकित छात्रों डाटा मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed