फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dont drive byke without helmet

उन्नाव : बिना हेलमेट बाइक न चलाएं, बड़ों को भी समझाएं

Sun, 24 Jul 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
dont drive byke without helmet
उन्नाव। शहर के सनडीसन इंटर कॉलेज में शनिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एआरटीओ प्रशासन व सीओ ने छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नियम हमारी भलाई और सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं। विद्यार्थियों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने और बड़ों को इसके लिए समझाने की शपथ दिलाई। एआरटीओ ने कहा कि 18 साल तक साइकिल ही चलाएं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ यातायात आशुतोष कुमार ने कहा कि कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। जब तक लाइसेंस न बन जाए, वाहन नहीं चलाना चाहिए।
विज्ञापन

जिले में हर साल 400 से अधिक लोगों की मौत दुर्घटना में होती है। इनमें अधिकतर युवा होते हैं। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को प्रोत्साहित किया। बताया कि खुद को कमजोर न समझें। ऐसा कोई काम नहीं जो वह कर नहीं सकतीं। उन्होंने 112, 1090, 1076 हेल्पलाइन की जानकारी दी। बताया कि पुलिस हमेशा आप की मदद के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि अनुशासित रहेंगे, तभी आगे बढ़ पाएंगे। घर से निकलते समय दिमाग स्थिर रखें। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह और डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव ने भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या तबस्सुम नफीस ने कहा कि दुर्घटना व अपराध रोकने की जिम्मेदारी पुलिस की ही नहीं, हमारी भी है।
आकस्मिक निर्णय की क्षमता जरूरी
छात्रा नमरा ने पूछा कि कि स्कूटी 18 साल की उम्र में ही क्यों चलानी चाहिए। इस पर सीओ ने बताया कि बालिग होने पर आकस्मिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। ये वाहन चलाने के लिए बेहद जरूरी है।

नियम वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए
छात्र आसिम ने सवाल किया कि पुलिस चालान क्यों काटती है। इसके जवाब में यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि अर्थदंड के डर से लोग नियमों की अनदेखी नहीं करते। नियम वाहन चालकों की हिफाजत के लिए ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed