{"_id":"67703b83869a4c19ae059726","slug":"donating-clothes-will-bring-smiles-on-the-faces-of-the-needy-unnao-news-c-221-1-sknp1054-124702-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वस्त्रदान कर लाएंगे जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वस्त्रदान कर लाएंगे जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान
विज्ञापन
उन्नाव। अगर आपके घर में भी ऊनी या साधारण कपड़े हैं, जिनका आप उपयोग नहीं करते हैं तो वह इस ठंड में किसी जरूरतमंद के काम आ सकते हैं। अमर उजाला के मुस्कान अभियान से जुड़कर आप भी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। मुहिम को लेकर हुई बैठक में शहर के प्रमुख स्कूलों और समाजसेवी संगठनों ने इस सामाजिक सरोकार से जुड़ने का वादा किया।
अमर उजाला मुस्कान अभियान के तहत जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचाए जाएंगे। इसे लेकर शहर के मोती नगर स्थित पार्क व्यू पैलेस गेस्ट हाउस में बैठक हुई। इसमें शहर के प्रमुख स्कूलों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने अभियान से जुड़कर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प लिया। अभ्युदय सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए अमर उजाला की ओर से शुरू किया गया यह अभियान सराहनीय है।
लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि सतीश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो वस्त्र आपके लिए अनुपयोगी हैं लेकिन कटे, फटे या गंदे नहीं हैं, उन्हें ठीक तरह से साफ करके कलेक्शन सेंटरों में पहुंचा सकते हैं। महिलाओं और पुरुषों के कपड़े अलग-अलग पैक करें। इन्हें उन लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिन्हें इनकी बेहद जरूरत है।
विज्ञापन
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के सदस्य केके श्रीवास्तव ने कहा कि यह पुण्य का काम है। जो वस्त्र हमारे उपयोग में नहीं आ रहे हैं वह किसी जरूरतमंद के लिए उपयोगी हो सकते हैं। उन्मुख संस्था के डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि कपड़ों को साफ और प्रेस करके ही दान करें, यह भी ध्यान रखना है कि फटे न हों। रोटरी क्लब सचिव ओपी तिवारी, सनातन सरोकार से इंजीनियर निकुंज बाजपेई, उत्थान सेवा समिति से संजीव श्रीवास्तव, बाबू लाल इंटर कॉलेज से विनय यादव, श्री जगदंबा पब्लिक स्कूल से संजीव निगम, संवारी फाउंडेशन से वीपी तिवारी, आशा संस्था से नवीन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन नंबरों पर कर सकते संपर्क
अभ्युदय सेवा संस्थान-9795577111
संवारी फाउंडेशन-9450056029
आशा संस्था-7007032891
उन्मुख संस्था-7275972502
सनातन सरोकार-9500080593
-- -
इन नंबरों पर भी ले सकते जानकारी
-9368724168, 9260910089, 8840049790