फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Domestic violence report on JE of Electricity Department

Unnao News: बिजली विभाग के जेई पर घरेलू हिंसा की रिपोर्ट

Mon, 10 Feb 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Domestic violence report on JE of Electricity Department
सोनिक। हरदोई जिले में तैनात बिजली विभाग के जेई पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी सविता रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 जून 2021 को दही थाना क्षेत्र के तारगांव निवासी रजनीकांत रावत उर्फ अभिषेक के साथ हुई थी। वर्तमान में वह हरदोई के शाहाबाद में विद्युत जेई पद पर तैनात हैं।

आरोप है कि शादी में दहेज के नाम पर 11 लाख नकदी के साथ चार पहिया वाहन और अन्य सामान लिया था। गाड़ी की किस्त आज भी पिता दे रहे हैं। शादी के बाद से पति रजनीकांत, जेठ रविकांत, देवर अभिजीत, सास कलावती, ननद गरिमा, जेठानी नीलम हरदोई में प्लाॅट लेने के लिए मायके से पांच लाख रुपये और लाने का दबाव बना रहे थे। इन्कार करने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि तीन अगस्त 2024 को पति अपने साथ हरदोई ले गया। वहां भी प्रताड़ित किया। पति के किसी दूसरी महिला से संबंध की आशंका जताई। पीड़िता का कहना है कि काफी समझाने के बाद जब बात नहीं बनी तो उसने यह कदम उठाया है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति, जेठ, देवर, सास, जेठानी, ननद पर घरेलू हिंसा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed