फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DM inspected the control room made in the police line

डीएम ने पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Thu, 23 Apr 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the control room made in the police line
पुलिस लाइन सभागार में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर ने बुधवार को पुलिस लाइन में बने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने अब तक आई शिकायतों के निस्तारण को बारीकी से परखा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी से जानकारी की तो उसने बताया कि अधिकांश फोन राशन कार्ड न होने वालों के आते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिनके पास राशनकार्ड नहीं हैं। उन्हें जिलापूर्ति अधिकारी का नंबर उपलब्ध करा दिया जाए। साथ ही उन्हें जानकारी दें कि कार्यालय जाकर नया राशन कार्ड बनवा लें। वहीं, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ -सफाई व नालियों में गंदगी की शिकायत करने वालों को संबंधित नगरीय ईओ और ग्रामीण क्षेत्र में डीपीआरओ का नंबर दें। कहा कि सभी पुलिसकर्मी मास्क, सैनिटाइजर तथा ग्लब्स का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन

उधर, विकासभवन में बैठक के दौरान डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि कम्युनिटी किचन के जरिए जिनको भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है उनकी सूची तैयार करें। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, शासनादेश के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराएं। कोटेदारों को आरोग्य ऐप डाउनलोड कराएं। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी से भूसा बैंक में भूसे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed