फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DM did not find a single youth in Quarantine Center, EO reprimanded

क्वारंटीन सेंटर में डीएम को नहीं मिला एक भी युवक, ईओ को फटकार

Fri, 15 May 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
DM did not find a single youth in Quarantine Center, EO reprimanded
औरास(उन्नाव)। डीएम व एसपी ने कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र व क्वारंटीन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्थाओं को देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने ईओ को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने सीएचसी को कोविड एलवन हॉस्पिटल बनाने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर गुरुवार दोपहर सीएचसी पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव से बाहर से आने वाले व्यक्तियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने सीएचसी प्रभारी से स्वास्थ्य केंद्र को कोविड एलवन हॉस्पिटल बनाने पर भी चर्चा की। इसके बाद वह राष्ट्रीय इंटर कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। क्वारंटीन सेंटर पर एक भी युवक मौजूद नहीं मिला और न ही ईओ मनोज कुमार उपस्थित मिले। कुछ देर बाद ईओ के पहुंचने पर उसने क्वारंटीन सेंटर में रुकने वालों की संख्या पूछी तो पता चला 17 लोग बाहर से आए थे। चौदह दिन का समय पूरा होने पर सभी को घर भेज दिया गया। क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्था देख ईओ को फटकार लगाई कहा कि एक भी व्यक्ति बिना क्वारंटीन के घर गया तो जवाब देही आप की होगी। हकीकत यह है कि कई ऐसे लोग हैं जो बाहर से आए हैं और उन्हें क्वारंटीन कराए बिना ही घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed