{"_id":"63e15e5fe281d94c42171736","slug":"divider-fandker-godam-ne-ghusa-kruk-unnao-news-knp742173559-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में गोदाम में घुसा डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में गोदाम में घुसा डंपर
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर फांदकर चौकी के पास बने लकड़ी के गोदाम में घुस गया। यह तो अच्छा रहा कि घटना के समय कोई भी आसपास नहीं था, वर्ना बड़ा हादसा भी हो सकता था। डंपर मालिक ने नुकसान की भरपाई की बात कही। रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।
दही थानाक्षेत्र के जमुनाखेड़ा गांव निवासी हजारीप्रसाद का नवाबगंज चौकी के पास लकड़ी का गोदाम है। सोमवार सुबह लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर डिवाइडर फांदकर कानपुर की ओर आ गया और एक लकड़ी के गोदाम में घुस गया। हादसे के बाद हडक़ंप मच गया। यह तो अच्छा हुआ कि जिस समय घटना हुई आसपास कोई नहीं था। गोदाम के पास एक कांवेंट स्कूल भी संचालित है। अगर छुट्टी के समय घटना हुई होती तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना की सूचना पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा और गोदाम मालिक से नुकसान के भरपाई की बात कही। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इस पर पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।
कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। डंपर कब्जे में है। तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।