फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Disturbances in Examination Centers

14 परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी

Thu, 23 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 23 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Disturbances in Examination Centers
श्यामकुमारी सेठ बालिका इंटर कालेज में परीक्षाएं देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डीआईओएस की जांच में कई परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के साथ अन्य खामियां उजागर हुई। केंद्र व्यवस्थापकों की भूमिका संदिग्ध देख डीआईओएस ने जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर विभागीय पर्यवेक्षकों का पहरा बिठाया है। अधिकारी के फैसले से केंद्र व्यवस्थापक व प्रबंधन में अफरातफरी का माहौल है। वहीं सात और परीक्षा केंद्र अधिकारी के रडार पर हैं।

बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने की जद्दोजहद में जुटे जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार बुधवार को दूसरी पाली इंटर की परीक्षा में शहर के रानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। सर्च अभियान के दौरान कक्ष निरीक्षकों की लापरवाही के साथ ही कमरों में रोशनी की कमी पाई। इस पर केंद्र व्यवस्थापक रीता सिंह से डीआईओएस ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान कक्ष निरीक्षक हीना फातिमा, रश्मि गुप्ता, अनुपम पांडेय, रेनू सिंह, मोनी सिंह व शशि के पास मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन


मोबाइल बैन होने के बाद भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल रखने पर कक्ष निरीक्षकों को खूब खरी खोटी सुनाई। वहीं केंद्र व्यवस्थापक से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीआईओएस ने परीक्षा नकल विहीन होने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिले के 14 केंद्र व्यवस्थापकों की भूमिका संदिग्ध होने पर यहां के परीक्षा केंद्रों पर अब विभागीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें चंद्रिका देवी इंटर कालेज तनगापुर, रामादेवी चंद्रिका प्रसाद मौरावां, महावीर प्रसाद गौरी शंकर त्रिपुरारपुर, ओम विद्या मंदिर पोनी रोड शुक्लागंज, डा. लोहिया इंटर कालेज शुक्लागंज, गायत्री विद्या मंदिर पोनी रोड शुक्लागंज, विवेकानंदर इंटर कालेज मियांगंज, रामरानी विश्वनाथ इंटर कालेज बांगरमऊ, रामकुमारी छोटेलाल उमा विद्यालय एफ 84, जयकुमारी छोटेलाल उमा नंगाखेड़ा, बीएएएस इंटर कालेज पुरवा, एएलवाई मैनपुरिया इंटर कालेज मोहान, मैचलेस इंटर कालेज गदनखेड़ा, गंगा सिंह परमहंस इंटर कालेज माखी शामिल हैं।


नहीं मिले नकलची, 527 छात्र गैरहाजिर  
बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर व इंटर कृषि शस्य विज्ञान विषय की परीक्षाएं हुईं। इस दौरान 590 परीक्षार्थियों में से 16 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर शिक्षाशास्त्र में पंजीकृत 5726 में 506 तो वहीं मनोविज्ञान परीक्षा में पंजीकृत 194 में से पांच अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed