{"_id":"672fafa27ba59ccbf2073d94","slug":"district-hospital-ot-locked-due-to-bacteria-unnao-news-c-221-1-sknp1054-122406-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल : बैक्टीरिया के चलते ओटी पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल : बैक्टीरिया के चलते ओटी पर ताला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के दौरान धूल के कण आदि के जरिए बैक्टीरिया आ गए। अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ऑपरेशन रोक दिए।
करीब 15 दिन से ओटी बंद होने से 64 मरीज ऑपरेशन के लिए कतार में हैं। दोबारा साफ सफाई के बाद भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार से ऑपरेशन शुरू होने की संभावना है।
करीब 15 दिन पहले जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का काम हुआ था। अस्पताल प्रशासन ने काम पूरा होने के बाद दीवार, फर्श से धूल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। इसकी रिपोर्ट आई तो उसमें सूडोमोना बैक्टीरिया होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन रोक दिए। फिर ओटी की कई बार साफ-सफाई कराई गई। बैक्टीरिया नाशक दवा का छिड़काव कराया। इसके बाद फिर से दोबारा दीवार, फर्श आदि के कण के सैंपल जांच के लिए भेजे।
इसकी शुक्रवार को आई रिपोर्ट निगेटिव रही। रिपोर्ट में बैक्टीरिया न होने की पुष्टि हुई। इससे अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली और सोमवार से पूरी क्षमता से ओटी शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी।य