{"_id":"644ebdfaf294c5dd990e46c4","slug":"district-badar-criminal-caught-by-police-unnao-news-c-12-1-208771-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिला बदर अपराधी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिला बदर अपराधी को पुलिस ने पकड़ा
Mon, 01 May 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 01 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सफीपुर। छह माह के लिए जिला बदर होने के बाद भी अपराधी घर में रह रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सफीपुर पुलिस ने शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के मवईभान गांव में छापा मार कर जिला बदर अपराधी सुधीर उर्फ राजेश को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सोनकर ने बताया कि मवईभान गांव निवासी सुधीर व उसके भाई प्रमोद के विरुद्ध बलवा सहित विभिन्न धाराओं में दो मुकदमे दर्ज है। 28 मार्च 2023 को डीएम ने दोनों के खिलाफ छह माह के लिए गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। उसके बाद भी दोनों चोरी छिपे घर पर रहकर आपराधिक गतिविधियों की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर सुधीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि उसका छोटा भाई प्रमोद भाग निकला।