{"_id":"b844858fec735eecdaec5c2c043ab1b8","slug":"diploma-engineers-prepared-to-go-on-strike-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हड़ताल पर जाने को तैयार डिप्लोमा इंजीनियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हड़ताल पर जाने को तैयार डिप्लोमा इंजीनियर्स
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने आज से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को विद्युत विभाग के कार्यालय पर एक बैठक कर बुधवार से हड़ताल पर जाने की रणनीति तैयार की गई।
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष इं. मिश्रीलाल ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के कारण सभी सदस्यों में जबरदस्त आक्रोश है। कहा कि उनके संवर्ग से नीचे वालों को 4800 ग्रेड पे प्रदान कर दिया गया है लेकिन उनका संवर्ग अभी भी इससे अछूता है।
इसके विरोध में सभी साथी बुधवार से हड़ताल करेंगे। संघर्ष समिति के चेयरमैन मो. हामिद शेख ने बताया कि महासंघ के आह्वान पर आवश्यक सेवाएं बंद करने का आदेश मिलते ही बिजली और वाटर सप्लाई का काम बंद कर दिया जाएगा। बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी 9 मार्च से हड़ताल में शामिल हो जाएगा। बैठक में सेतु निगम इं. वीके चतुर्वेदी, आरके यादव, अखिलेश यादव, लक्ष्मी नारायण, राजेश मल्होत्रा, वीके पोरवाल, भावना सिंह, हरिशंकर भारती आदि लोग मौजूद रहे।