फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Digital man Omprakash attended the swearing in ceremony

Unnao News: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए डिजिटल मैन ओमप्रकाश

Sun, 09 Jun 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 09 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Digital man Omprakash attended the swearing in ceremony
हसनगंज। विकासखंड के मेहंदीखेड़ा निवासी और डिजिटल मैन नाम से पहचाने जाने वाले ओम प्रकाश सिंह, पीएमओ के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल गांव का नारा देकर लोगों को संचार क्रांति के लिए प्रेरित किया था। इसके बाद ओमप्रकाश ने 2019 में ही दिल्ली में जाकर प्रशिक्षण लिया। फिर सीएससी यानि कॉमन सर्विस सेंटर से ही ब्रॉडबैंड सेवा भारत नेट की शुरुआत की। सबसे पहले सरकारी संस्थान व प्राइवेट सेंटर को हाई स्पीड नेट कनेक्शन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले हसनगंज ब्लॉक मुख्यालय में 300, नवाबगंज में 60 और औरास ब्लाक में 50 ब्राॅडबैंड कनेक्शन दिए। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए ओम प्रकाश द्वारा किए गए कार्यों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सराहना की थी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी उन्हें दिल्ली बुलाया गया था। अब उन्हें प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को पीएमओ से फोन आया था। वह शनिवार रात को ही ट्रेन से दिल्ली के रवाना हो गए। सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचकर सबसे पहले नवनिर्वाचित सांसद साक्षी महाराज के कार्यालय में उन्हें बधाई दी। फिर पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर पहुंचकर आमंत्रण पत्र लिया और शाम को राष्ट्रपति भवन में चल रहे प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed