फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Development work will be done in Ganjmuradabad with 6.41 crores

Unnao News: गंजमुरादाबाद में 6.41 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Ganjmuradabad with 6.41 crores
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र पंचायत कार्यालय के हितैषी सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें 38 कार्यों के लिए 6.41 करोड़ के प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान और बीडीसी जनता से सीधे संपर्क में रहकर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करें। एसडीएम उदित नारायण सिंह सेंगर ने ग्राम सभा स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इसके अलावा आवास बनाने के पहले भूमि विवाद पर गंभीर रहने की नसीहत दी। एडीओ आईएसबी रामदरस ने क्षेत्र में हुए विकास कार्य पढर्क सुनाए। एडीओ समाज कल्याण अजय कुमार ने सभी पेंशन के बारे में जानकारी दी। कार्यवाहक सीडीपीओ कुमकुम वर्मा ने पुष्टाहार वितरण तथा पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सचान ने पशुपालन की जानकारी दी। इस बैठक में नाली, खड़ंजा, इंटरलाकिंग आदि के 6.41 करोड़ की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना रखी गई। जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संध्या पटेल, प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल, बीडीओ मुनीश चंद्र, जिला पंचायत सदस्य सत्य नारायण निषाद, अंकित मौर्या, बीईओ ओपी वर्मा, सहायक विकास अधिकारी कृषि देवी सिंह सहित प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पानी को तरसे सदस्य
बैठक में जल संचयन और समुचित पेयजल की उपलब्धता के लिए चर्चा होती रही लेकिन कार्यालय के पास लगा वॉटर कूलर खराब होने से सदस्यों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article