फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Deputy Director of Agriculture at the warehouse in charge of the missing

उपनिदेशक कृषि को नदारद मिले गोदाम प्रभारी

Thu, 10 Dec 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 10 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Agriculture at the warehouse in charge of the missing
ब्लाक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उप निदेशक कृषि को गोदाम प्रभारी गैरहाजिर मिले। किसानों ने गोदाम प्रभारी पर बीज के वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। उपनिदेशक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई  किए जाने का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन


 
विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार का बुधवार दोपहर 1 बजे कृषि विभाग के उपनिदेशक अवनीश चन्द्र तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम प्रभारी अनिल चौधरी मौके पर नहीं मिले। वहीं कृषि रक्षा इकाई में ताला लटकता मिला। यह देख डिप्टी डायरेक्टर का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन



उन्होंने तुरंत गोदाम प्रभारी का मोबाइल नंबर मिलाया जो स्विच आफ मिला। वहीं बीज के लिये गोदाम पर खड़े मनोज, हरिशंकर, शिवम, अशोक शुक्ला, वेदप्रकाश, लल्ला और रज्जन आदि किसानों ने डिप्टी डायरेक्टर को बताया  गोदाम प्रभारी पिछले चार-पांच दिन से नदारद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह लोग दूरदराज से बीज लेने के लिए आए  हैं लेकिन गोदाम प्रभारी की लापरवाही से उनको बीज नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को दुकानों से बीज लेना पड़ रहा है। डिप्टी डायरेक्टर ने मौजूद बीडीएम, ब्लाक टेक्नोलॉजी मैनेजर अभिषेक से गोदाम में बीज के स्टाक की जानकारी ली।


मैनेजर ने गोदाम में बीज के 96 पैकेट का स्टाक होने की जानकारी दी। कितना बीज गोदाम में आया, इसकी वह जानकारी नहीं दे पाए। किसानों ने डिप्टी डायरेक्टर से डीबीडब्ल्यू 17 बीज क ेअंकुरित न होने की शिकायत भी की। इस पर उन्होेने  बीज वापस कराने की बात कही।



वहीं किसानों ने आरोप लगाया गोदाम से बीज का वितरण गोदाम प्रभारी  के करीबी के इशारे पर किया जाता है। डि प्टी डायरेक्टर अवनीश चंद्र तिवारी ने किसानों के आरोपों की जांच कराने के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed