{"_id":"5eb2f65e8ebc3e909b66a285","slug":"deputy-director-goes-out-to-investigate-the-damage-caused-by-hail-unnao-news-knp5588298167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जांच को निकले उपनिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जांच को निकले उपनिदेशक
विज्ञापन
उन्नाव ब्लॉक सिरोसी के ग्राम लालूपुर में वर्षा एवं ओला से क्षतिग्रस्त फसल का निरीक्षण करते हुए उ?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए उपनिदेशक कृषि ने सिकंदरपुर सरोसी के कई गांवों में फसलों को हुए नुकसान को देखा। उन्होंने बीमा कंपनी के अधिकारियों को 7 मई तक सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गैर केसीसी किसानों को तहसील में प्रार्थनापत्र देने को कहा है।
बुधवार को कृषि विभाग के पास सफीपुर के 5, फतेहपुर चौरासी के 7, सरोसी के 2 और हसनगंज के 3 किसानों ने गेहूं की फसल के नुकसान होने की जानकारी दी। किसानों में सफीपुर की जमुना देवी, फ तेहपुर चौरासी के भईयालाल, सिरोसी के सुर्जन सिंह व हसनगंज के शिवाकांत आदि ने बताया कि खेत में फ सल की कटाई के बाद मड़ाई का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। उससे पहले बारिश व ओलावृष्टि से उनकी फसल खराब हो गई। इन शिकायतों को संज्ञान लेकर उपकृषि निदेशक डा. नंदकिशोर ने सिकंदरपुर सिरोसी के ग्राम लालूपुर में निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने फसलों के नुकसान की जानकारी किसानों से ली। वहीं, अन्य ग्रामों में भी विभाग के साथ बीमा कंपनी इफको टोक्यो के कर्मियों द्वारा सर्वे कराया गया।
उपनिदेशक ने बताया कि 7 मई तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि जिन किसानाें के क्रेडिट कार्ड बने हुए हैं और बैंक ने धनराशि काटकर बीमा कंपनी को भेजी है उनके सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर क्षतिपूर्ति की कार्रवाई इफ को टोक्यो कंपनी करेगी। बताया कि ऐसे किसान जिन्होंने क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है या बीमा कंपनी से आच्छादित नहीं है तो वह किसान अपना प्रार्थनापत्र संबंधित तहसील में उपजिलाधिकारी के यहां जल्द जमा करें। जिससे उनके संबंध में राजस्व विभाग द्वारा किसानों कीे सहायता की जाएगी। बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान इफ को टोक्यो बीमा के जिला प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9984579575 एवं जिला कृषि अधिकारी के नंबर 9450627123 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
खेतों में फ सल अवशेष जलाने की सूचना पर सहायक विकास अधिकारी कृषि राम सिंह और प्रावधिक सहायक रामप्रकाश ने क्षेत्र के ग्राम महाराजापुर का निरीक्षण किया। जिसमें खेतों में अवशेष जलाने के मामले प्रकाश में आए। जिस पर अधिकारियों ने दो दर्जन किसानों को सूचीबद्ध करते हुए कार्रवाई की तैयारी की है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश की संभावना जताई है। उपकृषि निदेशक डा. नंदकिशोर ने बताया कि गुरुवार को भी आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि फसल की जल्द कटाई, मड़ाई करके घर में सुरक्षित कर लें।