{"_id":"653d55b10074780a7505ab24","slug":"dengue-among-three-more-fever-victims-unnao-news-c-221-1-uno1004-5102-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन और बुखार के पीड़ितों में डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन और बुखार के पीड़ितों में डेंगू
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन और बुखार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 196 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ.अंकिता सिंह ने बताया कि असोहा के संभूखेड़ा में 20 साल के युवक, शुक्लागंज के इस्लामनगर में 50 साल की महिला और शहर के मॉडल विहार कॉलोनी में 64 साल की वृद्धा में डेंगू की पुष्टि हुई है।
सीएमओ ने पीड़ितों के घर के आसपास कीटनाशक छिड़काव कराने का निर्देश दिया। (संवाद )
हसनगंज। मलेरिया विभाग की टीम शनिवार को मोहान पहुंची।
यहां स्वास्थ्यकर्मियों ने एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष समरजीत यादव और सभासदों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से साफ-सफाई रखने की अपील की।
विज्ञापन
पंफ्लेट वितरित कर मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार, धरमवीर, दीपू, जितेंद्र रावत, मोहसिन, पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे। (संवाद)