{"_id":"603e6b538ebc3e8ca1058b47","slug":"demonstration-against-price-rise-of-petroleum-products-unnao-news-knp615166616","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में गैस सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट के पास प्रदर्शन करते मुलायम सिंह यूथ ब्रगेड के पद?
- फोटो : UNNAO
सिलिंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे सपाई
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने सपा जिला कार्यालय में बैठक की। अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और नौजवान विरोधी है। युवा वर्ग ही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम कर सकता है। प्रशांत कटियार ने कहा कि इस सरकार में लूट, घूसखोरी चरम पर है।
सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सैफ खान ने कहा कि यह सरकार कॉर्पोरेट के इशारे पर चल रही है। बैठक के बाद यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष लकी यादव की अगुवाई में प्रदर्शन किया। हाथों में रसोई गैस सिलिंडर लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। प्रदर्शन में शहनवाज खान, विशाल चौधरी, सौरभ, हैदर अब्बास, शादाब खान, अंकित पांडेय, फरहान, गोविंद यादव, राजा यादव, गौरव मिश्र, प्रिंस ठाकुर, विनीत राजपूत, सलमान मौजूद रहे।
--
कांग्रेसियों ने निकाला तांगों पर बैठकर जुलूस
उन्नाव। जिला युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेयी के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। गांधीनगर में एकत्र हुए युवाओं ने तांगों पर बैठकर हाथ में रसोई गैस के सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, कचहरी होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे युवा कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेयी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि से आम आदमी परेशान है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण बेकारी और बेरोजगारी से परेशान लोगों की सरकार कोई चिंता नही कर रही है। अच्छे दिन का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने सबसे बुरे दिन दिखा दिए हैं। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। प्रदर्शन में विश्वास निगम, यूसुफ फारुकी, नवाब सिंह, सिराज अहमद, मुन्नर बाजपेयी, अभिलाष, नितिन, मोहम्मद उरूज, निहाल शामिल रहे।
--
महंगाई पर किसान पंचायत 13 को
भारतीय मजदूर किसान यूनियन की बैठक में पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि और छुट्टा मवेशियों का मुद्दा छाया रहा। जिलाध्यक्ष किरन सिंह पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।
13 मार्च को निराला प्रेक्षागृह में किसान पंचायत की जाएगी। इस पंचायत में आगे की रणनीति तय कर क्रमिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जिलाई इकाई के कई पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। इसमें अनिल कुमार दुबे को जिला महासचिव, संवतंत्र कुमार सविता को शुक्लागंज कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार को शुक्लागंज का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया।

महंगाई के विरोध में गैस तांगे पर सिलेंडर लेकर प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट जिला युवक कांग्रेस के पदाधि?- फोटो : UNNAO