फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Demands staging a sit- tet intern

मांगों को लेकर धरने पर बैठे टीईटी प्रशिक्षु

Thu, 15 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 15 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Demands staging a sit- tet intern
72,825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राथमिक विद्यालयों में तैनात किए गए प्रशिक्षुओं को मौलिक नियुक्ति मिलना तो दूर मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज प्रशिक्षुओं ने पढ़ाई का बहिष्कार कर बीएसए कार्यालय के बाहर सुबह धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षु जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षु टीचर समय से विद्यालय जाकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उसके बाद भी उन्हें सहायक टीचर के पद पर मौलिक नियुक्ति नहीं दी जा रही है। अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। शासन की ओर से छह माह का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक करने के बाद प्रशिक्षुओं को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किया जाना था।
विज्ञापन


छह माह की जगह नौ माह का समय बीत चुका है लेकिन मौलिक नियुक्ति नहीं दी गई है। इतना ही नहीं प्रशिक्षुओं को महीने में मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां प्रशिक्षुओं ने निर्णय लिया कि जब तक प्रशिक्षुओं की मांगे पूरी नहीं हो जातीं वह कार्य बहिष्कार करेंगे और शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में 12 अक्तूबर से चल रहे धरने में शामिल होने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना समापन के बाद सायं तीन बजे प्रशिक्षुओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन बीएसए को दिया। यहां अमित श्रीवास्तव, प्रतिभा वर्मा, राजीव वर्मा, रंजू कटियार, यादवेंद्र यादव, संजय सोनी, सुरेंद्र स्वाभिमानी, जितेंद्र श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला, सारिका उमराव, स्मृति श्रीवास्तव, सिंधुजा, तृप्ति खरे समेत आधा सैकड़ा प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed