{"_id":"5f2ac3218ebc3e3d2038f608","slug":"deadly-attack-on-a-student-preparing-for-police-recruitment-unnao-news-knp57514807","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
औरास(उन्नाव)। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार सुबह मार्निंग वॉक के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर छात्र को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी और छात्र का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस को तहरीर का इंतजार हैै।
औरास थानाक्षेत्र के चकहयात नगर गांव निवासी रिंकू (22) पुत्र विनोद यादव बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। बुधवार सुबह 4 बजे वह घर से अपने खेत की तरफ दौड़ने के लिए निकला। जैसे ही वह बाबाखेड़ा-नेवादा मार्ग पर अपने मक्का के खेत के पास पहुंचा तभी पीछे से अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमलाकर कर लहूलुहान कर भाग निकले। हमले से छात्र वहीं बेहोश हो गया। कुछ देर बाद मार्ग से गुजर रहे गांव के लोगों ने उसे बेहोश देखकर परिजनोें को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने औरास पुलिस को फ ोन से सूचना दी और उसे सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया।
सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी फ रीद खां ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से छात्र का फ ोन और खून लगी कुल्हाड़ी बरामद की गई है। परिजन छात्र को इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चार माह पहले ननिहाल से आया था छात्र
अयोध्या में राममंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर बाराबंकी में ड्यूटी पर गए एसओ औरास राजबहादुर से फ ोन पर बातचीत में बताया कि उन्हें थाने से घटना की जानकारी मिली है। बताया कि छात्र अक्सर अपने ननिहाल अचलगंज के बेथर में रहता था। मई माह में वह अपने घर औरास आया था। उन्होंने छात्र से किसी की गहरी नजदीकी में घटना को अंजाम दिए जाने का अंदेशा जताया है।
मोबाइल की कॉल डिटेल पर पुलिस की नजर
वारदात में पुलिस ने घटनास्थल पर मिले छात्र के मोबाइल को जांच का आधार बनाया है। पुलिस ने छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि छात्र का मोबाइल उसकी जेब में होने की जगह जमीन पर पड़ा मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय वह किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान उस पर किसी ने पीछे से हमला कर दिया।