फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of teenager found hanging in the house

Unnao News: किशोर का घर में फंदे से लटका मिला शव

Wed, 09 Aug 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found hanging in the house

विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। नगर के मोहल्ला गढ़ी में किशोर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मां की नजर पड़ी तो उतारा और सीएचसी लेकर पहुंची जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां के अनुसार उसका पति शराब का लती है। बर्तन, गैस चूल्हा और गृहस्थी का सामान तक बेच डाला है। इससे भोजन के लाले पड़ गए हैं। परेशान होकर उसके बेटे ने फांसी लगा ली। सूचना पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मृतक के घर भेजा लेकिन पोस्टमार्टम हाउस में होने से घर में कोई नहीं मिला।

कोतवाली क्षेत्र के नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी देवी प्रसाद पेशे से राजगीर मिस्त्री है। मंगलवार दोपहर उसके बेटे हिमांशु (14) का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। बेटे का शव देख मां सलोनी बेहाल हो गई। अन्य बच्चों की मदद से बेटे को फंदे से नीचे उतारा और बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की मां सलोनी का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है। वह लोगों के यहां काम करके और बड़ा बेटा राहुल एक ढाबे पर काम करके किसी तरह गृहस्थी चलाते हैं। लेकिन पति मौका मिलते ही घर-गृहस्थी का सामान उठाकर बेच देता है। बताया कि एक महीने पहले वह उड़ीसा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अगस्त को वहां से घर आई तो देखा कि पति ने घर में रखे जेवर, गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान बेच दिया। आर्थिक तंगी के चलते खाने-पीने की समस्या हो गई। इसी पर बच्चों में कहासुनी हुई और छोटे बेटे हिमांशु ने फांसी लगा ली।

वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। घटना की जानकारी पर एसडीएम नूपुर गोयल ने नायब तहसीलदार साक्षी राय को जांच के लिए भेजा, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस में होने के कारण घर में ताला बंद मिला। आसपास के लोगों ने नायब तहसीलदार को बताया कि मृतक का पिता नशे का आदी है। घटना के बाद से वह लापता है। उधर, पोस्टमार्टम में फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके पेट में पचास ग्राम कुछ भोजन मिला है।
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम नूपुर गोयल ने बताया कि नायब तहसीलदार को जांच के लिए भेजा था। मृतक के पिता के शराब के लती होने और घर का सामान बेच देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed