{"_id":"5e1cc0528ebc3e87b57f53ef","slug":"dead-body-of-jcb-driver-found-hanging-from-garden-unnao-news-knp5382532172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में फंदे से लटका मिला जेसीबी चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में फंदे से लटका मिला जेसीबी चालक का शव
विज्ञापन
हसनगंज(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र में घर से 300 मीटर की दूरी पर सोमवार देर शाम जेसीबी चालक का शव आम के बाग में मफलर से लटका मिला। छोटे भाई ने नशे का लती बता आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। चालक ने मौत को गले क्यों लगाया, इसकी वजह छोटा भाई स्पष्ट नहीं कर सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहान चौकी क्षेत्र के भोगला का मजरा बिशुनखेड़ा गांव निवासी अशर्फी (35) पुत्र गया प्रसाद सोमवार देर शाम 6 बजे करीब घर से निकला। घर से 300 मीटर की दूरी पर हरपाल सिंह की बाग में उसका शव आम के पेड़ से मफलर से लटका मिला। खेत गए ग्रामीणों ने शव देख परिजनों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई अमृतलाल ने पुलिस को बताया कि तीन भाइयों में अशर्फी सबसे बड़ा था। बताया कि जेसीबी चलाकर परिवार का गुजारा चलाता था। पुलिस को दी गई तहरीर में अमृतलाल ने अशर्फी को शराब का लती बता आत्महत्या करने की तहरीर दी है। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।