{"_id":"647a36af945cbad7b80bb274","slug":"dead-body-of-girl-student-found-hanging-in-the-house-unnao-news-c-12-1-265939-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: घर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: घर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार
Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
सार
दरोगा महेंद्र पाल सिंह और सियाराम चौरसिया मौके पर पहुंचे और जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपनिरीक्षक सियाराम चौरसिया ने बताया, मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चमियानी गांव में छात्रा ने घर के आंगन में पड़े जाल में दुपट्टे से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। इकलौती बेटी की मौत से बेहाल मां आत्महत्या की वजह नहीं बता सकी। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव चमियानी निवासी लक्ष्मी उर्फ आंचल पटेल (17) हाईस्कूल की छात्रा थी। पिता देबी सिंह की कोरोना में मौत हो चुकी है। मां सर्वेशा देवी जो कि भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य हैं, वह दूसरों के घर में बर्तन धोने का काम कर परिवार चलाती हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह वह काम पर चली गईं। सुबह करीब 11:30 बजे वह घर आई तो देखा घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार बेटी को आवाज लगाई, मगर कोई आवाज न आने पर उसने पड़ोस में रहने वाले लोगों को बताया। पड़ोसियों ने छत से देखा तो आंगन में शव लटक रहा था।
विज्ञापन
इकलौती बेटी का शव देख वह बिलख पड़ी। सूचना पर दरोगा महेंद्र पाल सिंह और सियाराम चौरसिया मौके पर पहुंचे और जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपनिरीक्षक सियाराम चौरसिया ने बताया, मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है। जांच की जा रही है।