फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of assistant teacher posted in Hardoi found in canal

Unnao News: हरदोई में तैनात सहायक शिक्षिका का शव नहर में मिला

Sat, 10 Aug 2024 04:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of assistant teacher posted in Hardoi found in canal
सोनिक। हरदोई से गुरुवार को लापता हुई सहायक शिक्षिका का शव दही थानाक्षेत्र में नहर में मिला। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर कन्नौज निवासी मृतका के पति व भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। पति ने नहर में कूदकर खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र में हरदोई-पुरवा नहर ब्रांच में बंदरहा पुल के पास एक महिला का शव फंसा देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। शिनाख्त न होने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। जिसे देखकर दोपहर में कन्नौज के तिर्वा थानाक्षेत्र के कालिकानगर निवासी मो. आजम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त पत्नी नौशीन खातून (32) के रूप में की।
विज्ञापन

आजम ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2023 में हरदोई के थाना माधौगंज के किदवई नगर निवासी नौशीन खातून से हुई थी। पत्नी सहायक शिक्षिका के पद पर हरदोई के टिकरिया प्राथमिक स्कूल में तैनात थीं। वह मायके में रहकर नौकरी कर रही थीं। आजम ने बताया कि वह भी सहायक शिक्षक हैं और कन्नौज के उमरहा ब्लॉक के पुतारी कंपोजिट विद्यालय में तैनात हैं। वह प्रत्येक सप्ताह अवकाश में ससुराल जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह छह बजे ससुराल से फोन आया कि नौशीन बिना बताए चली गई है। वह ससुराल पहुंचा और पुलिस को सूचना देने के साथ ही तलाश शुरू की। घर से कुछ दूर पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह नहर की तरफ जाते दिखी। बताया कि नहर घर से 700 मीटर दूर है। मृतका के बड़े भाई तौसीफ ने माधौगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने नहर में तलाश कराई लेकिन तेज बहाव होने से सफलता नहीं मिली।
नौशीन सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर की थीं। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि नहर में मिले शव की शिनाख्त हुई है। पति ने बताया है कि नौशीन ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है। मायके पक्ष का कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम कराया गया है।


पति ने बताई यह वजह
नौशीन के पति मो. आजम ने बताया कि 29 जनवरी को नौशिन ने बच्चे को जन्म दिया था। नवजात बेटे की तबीयत सही न होने से उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। 25 दिन बाद 23 फरवरी को बच्चे की मौत हो गई थी। तभी से नौशीन मानसिक रूप से परेशान थी। कई जगह इलाज और काउंसिलिंग करा रहे थे, अन्य डॉक्टरों से भी सलाह ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed