फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of a worker found inside the house

Unnao News: घर के अंदर मिला श्रमिक का शव

Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a worker found inside the house
सफीपुर। घर मे अकेले रह रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव दो दिन पुराना लग रहा है। शरीर में कोई चोट नहीं मिली है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव निवासी अशर्फीलाल उर्फ लुल्ली (42) ने विवाह नहीं किया था। वह घर पर अकेला रहता था। दो-तीन दिनों से अशर्फीलाल को किसाी ने देखा नहीं था। बुधवार को उसके घर से दुर्गंध आने पर लाेगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। बड़े भाई नेपाली की मौत हो चुकी है। छोटा भाई दर्शन परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। बहन सुखरानी अकबरपुर में ब्याही है। पड़ोसियों ने उसे शराब का लती भी बताया है। कोतवाल श्यामनारायन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed