फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead bodies of two young girls found hanging

फंदे लटके मिले दो युवतियों के शव

Sat, 29 Aug 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two young girls found hanging
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। बेहटामुजावर व पुरवा कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियों के शव घर के कमरे में लटके मिले। परिजनों ने पुलिस को दोनों के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी गई। हलांकि परिजन कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

थाना बेहटामुजावर के गांव ढुलोवा निवासी अवधेश सिंह की 18 वर्षीय पुत्री डाली उर्फ प्राची सिंह गुरुवार शाम अपने कमरे में सोने चली गयी। सुबह देर तक न उठने पर जब परिजनों द्वारा दरवाजा खोलकर उसे देखा गया तो छत के पंखे से शव लटका देख परिजन दंग रह गए। चीख-पुकार के बीच पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने आत्महत्या करने की तहरीर दी पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

दूसरी घटना में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भदनांग निवासी राजाराम की 20 वर्षीय पुत्री ऊषा का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। खेत से लौटी मां लक्ष्मी देवी शव देखकर सन्न रह गई। उसने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसने फोन पर बेटी के आत्महत्या करने की जानकारी पति और पुलिस को दी। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन ने युवती के आत्महत्या करने की तहरीर दी है पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed