फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead bodies of three students, including a student, reached the village in the accident in Pratapgarh, creating chaos.

Unnao News: प्रतापगढ़ में हुए हादसे में मृत छात्र सहित तीन के शव पहुंचे गांव, मचा कोहराम

Thu, 11 Apr 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of three students, including a student, reached the village in the accident in Pratapgarh, creating chaos.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिछिया। प्रतापगढ़ जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से मैता गांव के छात्र सहित तीन की मौत के बाद मंगलवार देर रात शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। वहीं 16 घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शेष 13 घायलों की हालत में सुधार होने पर वह घर आ गए।
दही क्षेत्र के गांव मैता के लोग सोमवार शाम करीब छह बजे मिर्जापुर जिले के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के लिए निकले थे। इसके लिए सभी ने एक मिनी बस बुक की थी। बस में पुरुष, महिलाओं बच्चों सहित 48 लोग सवार थे।
विज्ञापन

सोमवार देर रात बस लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रयागराज जिले के हथिगवां फूलमती गांव के पास पहुंची थी तभी ट्रक की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई थी। स्थानीय पुलिस ने सभी को कुंडा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मैता गांव निवासी अवधेश का बेटा अनुराग उर्फ वासू (20), कृष्ण कुमार (45) और इसी गांव निवासी रामनारायण की बेटी संध्या (12) की मौत हो गई थी। वहीं प्रियांशु, विमलेश, सचिन, संदीप, मथुरा, हीरालाल, अनिल उनकी पत्नी व बेटा, महादेव राकेश, कटियान गांव रामबिलास व उनकी बेटी पूजा, आनंद, सुरेंद्र और उनकी पत्नी घायल थे।
मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। बुधवार सुबह सांसद साक्षी महाराज, पूर्व विधायक उदयराज यादव, जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने पहुंच परिजनों को ढांढ़स बंधाया। दोपहर बाद परिजनों ने अपने-अपने खेतों में तीनों के शव दफन कर दिए।

घायलों में मैता गांव के सचिन और ननिहाल में रह रहे प्रियांशु को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सराय कटियान गांव की पूजा का कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed